नव्या नवेली नंदा ने पिता के साथ परिवार की ट्रैक्टर फैक्ट्री का किया दौरा, शेयर कीं तस्वीरें
ऐक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने पिता व बिज़नेसमैन निखिल नंदा के साथ मध्य प्रदेश में परिवार की ट्रैक्टर फैक्ट्री का दौरा किया है। नव्या ने इस दौरान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, "एस्कॉर्ट्स कुबोटा परिवार, हमारे डीलर्स, कर्मचारियों और ग्राहकों से मिलने के लिए राज्यभर में दौरा किया।"