नशे की हालत में पकड़ा गया था युवक, पिता के डर से थाने से भागकर CM उमर अब्दुल्ला के आवास में घुसा
जम्मू के वजारत रोड इलाके में बीते दिनों मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास में दीवार फांदकर घुसे एक 21-वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, नशे की हालत में पकड़े गए युवक को ज़मानत पर छोड़कर उसके पिता को थाने बुलाया गया था जिनके गुस्से के डर से वह भागकर दीवार फांदकर सीएम आवास में घुस गया।