नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर मुंबई में शख्स ने कॉन्स्टेबल को दी गाली, कहा- बाप DSP है
मुंबई में नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने के बाद ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल को गाली देते एक शख्स का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। कॉन्स्टेबल द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागज़ात मांगे जाने पर शख्स ने चिल्लाना शुरू कर दिया और वह 'मेरा बाप डीएसपी है' कहते दिखा। सोशल मीडिया यूज़र्स ने कॉन्स्टेबल की तारीफ की है।