नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने एमपी में बीच सड़क पर फाड़ी SI की वर्दी, कॉलर से पकड़कर खींचा
इंदौर (एमपी) में मंगलवार को नशे में धुत एक ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल की मौजूदगी में बीच सड़क पर ट्रैफिक एसआई से मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, ई-रिक्शा चालक किसी युवक से झगड़ रहा था व उसे रोकने पर आरोपी ने एसआई को कॉलर से पकड़ लिया और मारपीट की।