नशे में धुत चालक ने कर्नाटक के रेलवे स्टेशन में ट्रैक पर चढ़ाई कार, JCB से हटवाई गई
कर्नाटक में शनिवार देर रात नशे में धुत एक शख्स ने अपनी कार टेकल रेलवे स्टेशन के अंदर घुसा दी। उसने पहले कार को प्लैटफॉर्म पर चढ़ाया और फिर रेलवे ट्रैक पर उतार दिया। अधिकारियों ने वाहन को जेसीबी से उठवाया ताकि कोई दुर्घटना न घट जाए। रेलवे पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।