नशे में धुत दूल्हे ने यूपी में दोस्त को ही पहना दी वरमाला, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
बरेली (यूपी) में हाल ही में नशे में धुत एक दूल्हे ने अपने दोस्त को ही वरमाला पहना दी जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के पिता ने कहा, "आखिर मैं सब कुछ देखने के बाद भी...बेटी की शादी कैसे शराबी के साथ कर दूं?" बकौल पुलिस, इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।