नशे में प्लेन के टॉयलेट में सोया शख्स, दूसरा उल्टी करता रहाः SC जज ने साझा किया अनुभव
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस केवी विश्वनाथन ने उनकी और वरिष्ठ जज जस्टिस सूर्यकांत की एक विमान यात्रा का अप्रिय अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि नशे में धुत एक यात्री शौचालय में ही सो गया और दूसरा उल्टियां कर रहा था। शख्स की आपत्तिजनक स्थिति की आशंका में 30-35 मिनट तक महिला क्रू मेंबर दरवाज़ा नहीं खोल सकीं।