नशे में लड़खड़ाकर कभी सड़क पर गिरते व कभी लेटते नज़र आए एमपी के गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर
रीवा (मध्य प्रदेश) के एक गर्ल्स कॉलेज के एक प्रोफेसर का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है जिसमें वह शराब के नशे में सड़क पर कभी लड़खड़ाकर गिरते तो कभी लेटते नज़र आ रहे हैं। प्रोफेसर की हालत देखकर पहले लोगों को लगा कि उनकी तबीयत खराब है और उन्होंने ऐम्बुलेंस बुला ली लेकिन वह नशे में धुत पाए गए।