नशे में वाहन न चलाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने सीरीज़ 'ब्रिजर्टन' की तर्ज़ पर लिखा खत
दिल्ली पुलिस ने नशे में वाहन न चलाने को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए 'X' पर नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'ब्रिजर्टन' की तर्ज़ पर एक खत लिखा है। खत में लिखा है, "डियरेस्ट रीडर्स, कुछ लोग शराब पीकर मॉर्डन रथ (वाहन) चलाते हैं...इससे सभी को खतरा होता है। कृपया ऐसा न करें।" दरअसल, 'ब्रिजर्टन' में 'लेडी व्हिसलडाउन' खत लिखती हैं।