नशे में सवारियों से भरी यूपी रोडवेज़ की बस को दौड़ाने लगा मंदबुद्धि शख्स, टला बड़ा हादसा
बिजनौर (यूपी) में शनिवार को नशे में धुत मानसिक रूप से विक्षिप्त एक शख्स सवारियों से भरी यूपी रोडवेज़ की बस को तेज़ रफ्तार में चलाने लगा। सामने आए वीडियो में चालक-कंडक्टर बाइकों से बस का पीछा करते दिखे। वहीं, सामने गाड़ियों को देखकर शख्स ने बस को सड़क किनारे खेत में उतार दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।