'नशा मुक्त भारत' संदेश के साथ एनसीबी की झांकी पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में हुई शामिल

कर्तव्य पथ (दिल्ली) पर 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की झांकी पहली बार शामिल हुई। एनसीबी ने 'नशा मुक्त भारत' संदेश के साथ परेड में भाग लिया। गणतंत्र दिवस की परेड में 6 सरकारी विभागों और 17 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की गईं।

Load More