नशा हमारी पीढ़ियों को कर रहा बर्बाद, देश के लिए बना गंभीर समस्या: लोकसभा में अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि नशा देश के लिए गंभीर समस्या बन गया है जो हमारी पीढ़ियों को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा, "नशे से होने वाले मुनाफे का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए होता है। इस खतरे से मिलकर लड़ना होगा। देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले इसका फायदा उठा रहे हैं।"