नशे की हालत में गलती हो गई, साहब मेरा हाथ काट दो: यूपी में पुलिस से बच्ची के रेप का आरोपी
गोरखपुर (यूपी) में फुटपाथ पर मां संग सोई 6 वर्षीय बच्ची का रेप करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस से कहा, "नशे की हालत में गलती हो गई, साहब मेरा हाथ काट दो...इसी हाथ से मैंने बच्ची को उठाया था।" बकौल रिपोर्ट्स, पीड़िता का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया गया है।