नशे में अपनी मां का रेप करने वाले शख्स को त्रिपुरा में सुनाई गई उम्रकैद की सज़ा
बीते साल मई में नशे की हालत में अपनी मां का रेप करने के 24-वर्षीय दोषी अजॉय देववर्मा को बिशालगढ़ (त्रिपुरा) के कोर्ट ने शुक्रवार को उम्रकैद की सज़ा सुनाई। बकौल पुलिस, शख्स ने लोकल फेस्टिवल से लौटने के बाद सुबह के समय पिता की गैरमौजूदगी में अपनी मां का रेप किया था। कोर्ट ने इसे 'दुर्लभतम अपराध' बताया।