नशे में धुत अर्धनग्न विदेशी शख्स ने चेन्नई में दौड़-दौड़कर की लोगों को दांत से काटने की कोशिश
चेन्नई में नशे में धुत एक अर्धनग्न विदेशी शख्स ने व्यस्त सड़क पर दौड़-दौड़कर लोगों को दांत से काटने की कोशिश की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक पुलिसकर्मी ने शख्स पर काबू पाया और उसे बालों से पकड़कर खींचता दिखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया।