नशे में धुत ड्राइवर ने पंजाब में ट्रक को रेलवे ट्रैक पर छोड़ा, बड़ा हादसा टला
लुधियाना (पंजाब) में नशे में धुत एक ड्राइवर ने शुक्रवार को स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस के गुज़रने से कुछ मिनट पहले अपना ट्रक रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने लोको पायलट को सतर्क कर दिया जिसके बाद उसने ट्रेन की स्पीड घटा दी। पुलिस ने बताया है कि ट्रक को पटरी से हटाने में 2 घंटे लग गए।