नशे में धुत महिला ने लखनऊ के बार के बाहर शख्स को पीटा, सिर पर मारा फूलदान; वीडियो वायरल
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के एक बार के बाहर एक शख्स को पीटती हुई नशे में धुत महिला का वीडियो वायरल हुआ है। महिला अन्य महिला द्वारा रोके जाने की कोशिश के बीच शख्स के सिर पर फूलदान मारती हुई दिख रही है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन पीड़ित शख्स ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।