नशे में हंगामा कर रहीं 3 लड़कियों ने महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों से की हाथापाई, फाड़ी वर्दी
पालघर (महाराष्ट्र) में हाल ही में एक बार के बाहर हंगामा कर रहीं नशे में धुत 3 लड़कियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की जिसका वीडियो सामने आया है। लड़कियों ने एक महिला पुलिसकर्मी समेत 2 पुलिसकर्मियों के हाथ पर दांत से काट लिया और महिला पुलिसकर्मी की यूनिफॉर्म फाड़ दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।