नसीरुद्दीन शाह-रत्ना पाठक ने की मुंबई में इज़रायल फिल्म फेस्टिवल रद्द करने की मांग
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अभिनेत्री रत्ना पाठक समेत कई सेलिब्रिटीज़ ने मुंबई में 21-22 अगस्त को होने वाले इज़रायल फिल्म फेस्टिवल को रद्द करने की मांग की है। सभी ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम से कहा है कि यह स्क्रीनिंग ऐसे समय में हो रही है जब पूरी दुनिया युद्ध में इज़रायल के गाज़ा में नरसंहार की गवाह है।