नसबंदी कराए जाने के बावजूद रूस में 5वें बच्चे का पिता बना शख्स; क्लिनिक ने कहा- चमत्कार
उफा (रूस) में 2022 में नसबंदी कराने के बावजूद एक शख्स 5वीं बार पिता बन गया। शख्स ने जिस क्लिनिक से नसबंदी कराई थी अब वह और उसका परिवार 5वें बच्चे की देखभाल के खर्चे के लिए उसपर मुकदमा करने पर विचार कर रहा है। शख्स द्वारा क्लिनिक से संपर्क किए जाने पर 'चिकित्सीय चमत्कार' होने की बात कही गई।