नसरल्लाह की हत्या के बाद ईरान ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग
इज़रायल के हमले में हिज़्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की हुई मौत के बाद ईरान ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की। वहीं, ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत आमिर सईद इरावानी ने 15 सदस्यीय परिषद को औपचारिक पत्र भेजकर कार्यवाही का आग्रह किया। ईरान ने 5 दिन के शोक का एलान भी किया है।