नसीरुद्दीन ने फिल्म एग्ज़ीबिटर्स को बताया 'दरिंदे'; एग्ज़ीबिटर राठी ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक हालिया कार्यक्रम में सफल फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई का अधिकतम हिस्सा ले जाने को लेकर फिल्म एग्ज़ीबिटर (प्रदर्शक) और डिस्ट्रिब्यूटर्स (वितरक) को 'दरिंदे' कहा था। इस पर एग्ज़ीबिटर अक्षय राठी ने कहा, "तथ्यात्मक रूप से इस गलत बयान पर मेरी कड़ी आपत्ति है, अज्ञानता खतरनाक है लेकिन अधूरा ज्ञान उससे भी खतरनाक है।"