नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई LPG सिलिंडरों के लिए आधार-आधारित e-KYC की डेडलाइन
एलपीजी गैस सिलिंडरों के लिए आधार-आधारित e-KYC की डेडलाइन 16 अगस्त से बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि e-KYC न होने की स्थिति में फिलहाल किसी भी उपभोक्ता का गैस कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। गौरतलब है कि बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोबाइल ऐप और ऑफलाइन वितरकों के ज़रिए जारी है।