नहीं चाहता फुंसुक वांगड़ू मर जाएं: भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक के लिए 'साइलेंसर' की अपील

ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से प्रेरित फिल्म '3 इडियट्स' में 'चतुर रामालिंगम' उर्फ 'साइलेंसर' का किरदार निभाने वाले ऐक्टर ओमी वैद्य ने 17-दिन से भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता 'फुंसुक वांगड़ू' मर जाएं...वे ईमानदार-प्रेरणादायक इंसान हैं...ये बेहद गंभीर मामला है।" बकौल रिपोर्ट्स, भूख हड़ताल में वांगचुक का वज़न 8.2-किलोग्राम घट गया है।

Load More