नहीं छिनेगा गंभीर का पद, BGT विवाद के बाद इंग्लैंड सीरीज़ खेलेंगे रोहित-विराट: रिपोर्ट
बीसीसीआई सूत्रों ने 'आईएएनएस' को बताया है कि भारत के बीजीटी सीरीज़ हारने के बाद भी गौतम गंभीर को मुख्य कोच के रूप में बरकरार रखा जाएगा। सूत्रों ने कहा, "समीक्षा बैठक होगी, बर्खास्तगी नहीं होगी। बल्लेबाज़ों के खराब प्रदर्शन के लिए कोच को नहीं हटा सकते। विराट कोहली और रोहित शर्मा जून में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेलेंगे।"