नहीं लगता AI जल्द जजों और वकीलों की जगह ले पाएगा: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि एआई जल्द जजों और वकीलों की जगह ले पाएगा। उन्होंने कहा, “कम-से-कम फिलहाल यह एक गलत धारणा है।” उन्होंने आगे कहा, "एआई का व्यापक उपयोग करने से पहले इसकी आलोचनात्मक रूप से जांच की जानी चाहिए। वर्तमान में एआई इंसानों की तरह संवाद नहीं कर सकता।"