नहाते समय सेल्फी ले रहे थे यूपी में नदी में डूबे अधिकारी, दोस्त से कहा था- बहुत तैराकी की है

कानपुर (यूपी) में गंगा में डूबे स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्यवर्धन गौरव नहाते समय सेल्फी ले रहे थे। एसडीएम (बिल्हौर) रश्मि लांबा के अनुसार, इसकी पुष्टि खुद उनके दोस्तों प्रदीप व योगेश्वर ने की है। दोस्तों ने बताया कि उनके मना करने पर आदित्यवर्धन ने कहा था कि चिंता मत करो उन्होंने गंगा नदी में खूब तैराकी की है।

Load More