नहीं चाहता कि ये प्रेम कहानी कभी खत्म हो: इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने पर मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि वक्त बहुत जल्दी निकल गया पर ऐसा नहीं है। यह आसान नहीं था।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे अपने काम से बहुत प्यार है और मैं नहीं चाहता कि ये प्रेम कहानी कभी खत्म हो।"