नहीं चाहता था कि बेटा एक लड़की की ज़िंदगी बर्बाद करे: शादी से पहले उसकी हत्या करने वाला शख्स
दिल्ली में शादी से पहले जिम ट्रेनर गौरव सिंघल की हत्या करने वाले पिता ने बताया है कि उसे बेटे की जीवनशैली नापसंद थी और वह नहीं चाहता था कि गौरव एक लड़की की ज़िंदगी बर्बाद करे। शख्स के मुताबिक, गौरव ने उसे थप्पड़ मारा जिसका पत्नी ने समर्थन किया और पत्नी को सबक सिखाने के लिए उसने हत्या की।