नहीं जानता था, जीजू वाली स्टोरी इस स्तर पर फैल जाएगी: टाटा मोटर्स के जवाब के बाद ट्विटर यूज़र
शख्स ने अपने (अब डिलीट हो चुके) ट्वीट 'कार की डिलीवरी में देरी को लेकर मेरे जीजू शादी तोड़ने की धमकी दे रहे हैं' को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसका टाटा मोटर्स ने जवाब दिया था। बकौल यूज़र, "मैं माफी मांगता हूं...मैं नहीं जानता था कि जीजू वाली स्टोरी इस स्तर पर फैल जाएगी, यह सच नहीं था।"