नहीं पता, हमने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर रखा है: पति राजीव के पोस्ट पर चारू असोपा
ऐक्ट्रेस चारू असोपा ने उनके पति राजीव सेन द्वारा दोनों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने को लेकर कहा है, "मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है, मैंने और राजीव ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को ब्लॉक कर रखा है।" चारू ने कहा, "यह तस्वीर पुरानी है।" बकौल चारू, उन्होंने कुछ दिन पहले राजीव को तलाक का ड्राफ्ट भेजा था।