नहीं पता होता कि वह क्या करने वाले हैं: आईपीएल में धोनी की कप्तानी पर मोईन अली
आईपीएल में सीएसके के लिए महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलने के अनुभव पर इंग्लैंड के ऑल-राउंडर मोईन अली ने कहा है, "मुझे नहीं पता होता कि वह क्या करने वाले हैं।" उन्होंने कहा, "जब आप धोनी की कप्तानी में खेल रहे हों...तो चाहे टीम कागज़ पर कमज़ोर हो या मज़बूत हो, आपके जीतने का मौका हमेशा रहता है।"