नहीं मालूम जांच में क्या पता चला, उन्हें 2 हफ्ते से बुखार है: पृथ्वी शॉ को लेकर वॉटसन
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने संकेत दिए हैं कि आईपीएल-2022 में पृथ्वी शॉ बचे हुए मैचों को भी मिस कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं मालूम कि जांच में क्या पता चला है लेकिन उन्हें पिछले दो सप्ताह से बुखार है।" हाल ही में शॉ ने अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी।