नहीं मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण: सपा प्रमुख अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "कोई कह रहा था कि निमंत्रण भेजा गया है। मैं कहता हूं कि मुझे उस कुरियर की रसीद दिलवा दें जिससे निमंत्रण मेरे पास भेजा गया है।"