नहीं लगा था यहां तक पहुंचूंगा, फाइनल खेलकर खुश हूं: शतरंज विश्व कप के उप-विजेता प्रग्नानंदा

शतरंज विश्व कप 2023 के उप-विजेता भारत के 18-वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा ने कहा, "मैं थक चुका हूं और फिलहाल आराम करना चाहता हूं। मुझे सोमवार से (जर्मनी में) एक और टूर्नामेंट खेलना है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगा नहीं था कि मैं फाइनल तक पहुंच पाऊंगा लेकिन मैं फाइनल खेल कर खुश हूं। जीत की भूख ज़रूरी है।"

Load More