नाइकी को ‘जस्ट डू इट’ स्लोगन देने वाले डैन वाइडन का 77 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
नाइकी को उसका 'जस्ट डू इट' स्लोगन देने वाले अमेरिकी ऐडवर्टाइज़िंग एजेंसी ‘वाइडन+केनेडी’ के को-फाउंडर डैन वाइडन का शुक्रवार को 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एजेंसी ने ट्विटर पर लिखा, "आपकी (वाइडन) बहुत याद आएगी।" वाइडन और दिवंगत डेविड केनेडी की यह ऐड एजेंसी मैकडॉनल्ड्स, सैमसंग सहित कई दिग्गज कंपनियों के लिए कैंपेन बना चुकी है।