नाइकी से कहा था कि यह नहीं चलेगा: पुरुषों की किट से महिला क्रिकेटरों की जर्सी बनने पर राय
पूर्व सीओए चेयरमैन विनोद राय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि 2006 तक भारत में महिला क्रिकेटरों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। उन्होंने कहा, "मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ था कि महिला क्रिकेटरों के लिए पुरुषों की यूनिफॉर्म को काटकर सिल दिया जाता था। मैंने नाइकी से कहा कि यह नहीं चलेगा...उनका डिज़ाइन अलग होगा।"