नाइजर में तख्तापलट के बाद यूरोपीय संघ ने उसके साथ वित्तीय व सुरक्षा सहयोग किया निलंबित
यूरोपीय संघ ने नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद उसके साथ वित्तीय व सुरक्षा सहयोग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि नाइजर में सत्ता परिवर्तन को संघ मान्यता नहीं देगा। दरअसल, नाइजर में मिलिट्री जनरल अब्दुरहमान चिआनी ने खुद को देश का नया नेता घोषित किया है।