नाइजीरिया में 9 महीने तक चोरी के आरोप में हिरासत में रखे गए 16 भारतीय नाविक स्वदेश लौटे
नाइजीरिया में 9 महीने तक हिरासत में रखे गए 16 भारतीय नाविक शनिवार को स्वदेश लौट आए और उनका कोच्चि एयरपोर्ट (केरल) पर स्वागत हुआ। नाइजीरिया के अधिकारियों ने नाविकों पर तेल चोरी का आरोप लगाया था। नाविकों को अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में अगस्त-2022 में हिरासत में लेने के बाद नवंबर-2022 में नाइजीरिया हस्तांतरित किया गया था।