नाइजीरिया में ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने छात्रा को पीट-पीटकर मार डाला और लगाई आग
सोकोतो (नाइजीरिया) में छात्रों के एक वाट्सऐप ग्रुप में ईशनिंदा के टेक्स्ट/ऑडियो मेसेज भेजने के आरोप में भीड़ ने छात्रा को पीट-पीटकर मार डाला और फिर आग लगा दी। सामने आए वीडियो में कुछ लोग छात्रा को लाठियों से पीटते व पत्थर मारते नज़र आ रहे हैं। इस घटना को लेकर सोकोतो में 24-घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया है।