नाइजीरिया में तेल के टैंकर में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, 8 लोगों की हुई मौत
नाइजीरिया में तेल के एक टैंकर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई और इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार होने के कारण यह टैंकर पलट गया था और कुछ लोग उससे निकल रहा तेल लेने के लिए गए थे और इसी बीच वहां विस्फोट हो गया।