नाइजीरिया में भारी बारिश से जेल की दीवार ढही, कम-से-कम 118 कैदी हुए फरार
नाइजीरिया के सुलेजा शहर में बुधवार रात भारी बारिश के कारण सुलेजा जेल की दीवार ढह गई। जेल के प्रवक्ता के मुताबिक, इस दौरान कम-से-कम 118 कैदी फरार हो गए। बकौल प्रवक्ता, लोगों को फरार कैदियों से संबंधित जानकारी और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना निकटतम सुरक्षा एजेंसी को देने के लिए कहा गया है।