नाइट क्लब में महिला के अंडरवियर में हाथ डालने के आरोप में फुटबॉलर दानी अल्वेज़ गिरफ्तार
ब्राज़ील के फुटबॉलर दानी अल्वेज़ को एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अल्वेज़ ने 31-दिसंबर को बार्सिलोना के एक नाइट क्लब में दोस्तों के साथ मौजूद महिला की सहमति के बिना कथित तौर पर उसके अंडरवियर में हाथ डाला था। बार्सिलोना के पूर्व डिफेंडर अल्वेज़ वर्तमान में मेक्सिकन क्लब पुमास से खेलते हैं।