नाइट फ्रैंक के अनुसार भारत के अति धनाढ्य लोग सबसे अधिक कौनसे लग्ज़री आइटम्स खरीदते हैं?
नाइट फ्रैंक के अनुसार, भारत के अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविज़ुअल्स (अति धनाढ्य) अपनी संपत्ति का 17% लग्ज़री आइटम्स में निवेश करते हैं। इनमें घड़ियां, आर्ट, ज्वेलरी, क्लासिक कारें, लग्ज़री हैंडबैग, वाइन, दुर्लभ व्हिस्की, फर्नीचर, रंगीन हीरे और सिक्के शामिल हैं। गौरतलब है कि $30 मिलियन या उससे अधिक की नेटवर्थ वाले व्यक्तियों को अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविज़ुअल्स कहा जाता है।