नाओमी ओसाका ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा, अल्ट्रासाउंड की तस्वीर की शेयर
चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका (25) ने इंस्टाग्राम पर खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी है। उन्होंने अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर कर लिखा, "मुझे पता है...मेरे पास आगे देखने के लिए बहुत कुछ है…लेकिन मुझे एक बात का बेसब्री से इंतज़ार है कि मेरा बच्चा मेरे मैच देखे और किसी से कहे- 'वह मेरी मां हैं'।"