नागरिकता केस को लेकर बेटे के सुसाइड के 10 साल बाद असम की महिला घोषित हुई 'भारतीय'
असम की 83-वर्षीय अकोल रानी नामसुद्र को उनकी नागरिकता पर सवाल उठने के 22-साल बाद एक फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल ने भारतीय नागरिक घोषित किया है। उनके बेटे अर्जुन ने 2012 में नागरिकता पर फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल का नोटिस मिलने के बाद आत्महत्या की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में बतौर प्रधानमंत्री उम्मीदवार असम की रैली में अर्जुन का ज़िक्र किया था।