नागरिकों को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले की आलोचना करने का अधिकार है: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के फैसले की आलोचना करने का अधिकार है। कोर्ट ने अनुच्छेद 370 खत्म करने के फैसले की आलोचना से जुड़ा वॉट्सऐप स्टेटस लगाने पर एक प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला रद्द करते हुए यह टिप्पणी की।