नागरिकों पर हमलों की सूची में एक और हत्या: जम्मू-कश्मीर में टीचर की हत्या पर उमर अब्दुल्ला
कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकियों द्वारा एक 'हिंदू' शिक्षिका की हत्या की राज्य के पूर्व-मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निंदा की और कहा, "यह दुखद है...निहत्थे नागरिकों पर...हमलों की...सूची में यह एक और...हत्या है।" वहीं, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "भारत सरकार के 'हालात सामान्य' के झूठे दावों के बीच...नागरिकों की हत्याएं बढ़ रही हैं और यह चिंता का विषय है।"