नागल के बैंक खाते में 3 महीने पहले थे ₹80,000; ऑस्ट्रेलियन ओपन से जीतेंगे कम-से-कम ₹98 लाख
ऑस्ट्रेलियन ओपन-2024 में पहले राउंड का मैच जीतने के साथ ही भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने कम-से-कम ₹98 लाख की पुरस्कार राशि अपने नाम कर ली है। उनके बैंक खाते में 3 महीने पहले ₹80,000 थे। गौरतलब है, नागल ने कज़ाखस्तान के अलेक्ज़ेंडर बुब्लिक को हराया जो पुरुष टेनिस खिलाड़ियों की रैंकिंग में नागल से 110 पायदान ऊपर हैं।