नागालैंड की लड़की ने बताया- सूरजकुंड मेला में लोग पूछते हैं 'आप कुत्ता, सांप खाते हैं?'
नागालैंड के मंत्री तेमजें इम्ना अलोंग ने 'वॉइस ऑफ फरीदाबाद' का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें नागालैंड की एक लड़की फरीदाबाद (हरियाणा) के सूरजकुंड मेला-2023 में नस्लीय भेदभाव होने की बात कह रही है। लड़की ने बताया, "लोग आकर पूछते हैं 'आप लोग कुत्ता, सांप खाते हैं...आपको गेंहू-दाल मिलता है'?" वीडियो पर तेमजें ने कहा, "यह ठीक नहीं है।"